ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

बीड़ी का बंडल मांगने पर हुए विवाद में घायल युवक ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने किया रोड जाम

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले के भूना इलाके में दुकानदार द्वारा बीड़ी का बंडल ना देने पर बीते रविवार को युवकों ने दुकान के बाहर पथराव किया गया था, इस मामले में दुकानदार सहित कई लोग घायल हुए थे।

बताया जा रहा है कि इस मामले में चाकू लगने से घायल हुए दुकानदार के बेटे मुकेश की मौत हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने फतेहाबाद चंडीगढ़ हाईवे पर रोड जाम कर दिया और शव को सड़क पर रखकर परिजन नारेबाजी कर रहे हैं।

परिजनों का कहना कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। 50 लाख की सहायता राशि और पथराव करने वाले 40 के करीब आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाए। परिजनों ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी यह मांग नहीं मानता, तब तक मुकेश का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और रोड जाम रहेगा।

Related Articles

Back to top button