ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रेमि‍का के बात न मानने पर प्रेमी के स‍िर पर सवार हुआ खून, स‍िर में तंमचा सटाकर मारी गोली

हरदोई। बात न मानने से नाराज प्रेमी ने शुक्रवार की दोपहर घर के अंदर घुसकर छत पर प्रेमिका की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपित छत से कूदकर खेतों तरफ भाग गया। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी, एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

युवती की हत्‍या के बाद गांव में मचा हड़कंप

  • बेहटागोकुल के ग्राम कोड़रा सरैंया की दीपमाला पंचायत सहायक थी। जैसा बताया गया कि पड़ोसी उमेश कुशवाहा से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
  • दोनों एक ही जाति के थे। उमेश पानीपत में मजदूरी करता था, दस दिन पूर्व गांव आया था। शुक्रवार की दोपहर दीपमाला अपनी भाभी केतकी के साथ छत पर बैठी थी।
  • घर के अन्य सदस्य बाहर थे। उसी दौरान उमेश घर में घुस आया और छत पर जाकर दीपमाला के सिर में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी।
  • घटना के बाद आरोपित छत से कूदकर खेतों ओर भाग गया। घटना से गांव में खलबली मच गई।
  • मृतक की भाभी के चीखने की आवाज सुनकर परिवारवाले मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

खेत से पुल‍िस ने आरोप‍ित को क‍िया गिरफ्तार

परिवार ने प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी न होने की बात कही। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने खेत में घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि दीपमाला उसकी बात नहीं मानती थी, यह बात उसे नागवार गुजर रही थी, परेशान होकर उसने हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी बिंदुओं की जांच पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button