ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कमरे में फंदे से लटकता मिला सिपाही का शव, जिला पुलिस में हड़कंप, फरवरी में होनी थी शादी

यूपी के महराजगंज जिले में एक सिपाही की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. दरअसल, जिले के बृजमनगंज थाने में तैनात एक सिपाही की बीती रात अज्ञात कारणों से मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर सिपाही के शव को बाहर निकाला गया है. जिसके बाद अब पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है.

आज सुबह ही नाइट शिफ्ट से लौटे थे

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को 25 वर्षीय सिपाही नंदलाल सिंह जो स्थानीय थाना के निकट किराए के मकान में रहते थे. रात में ड्यूटी के बाद वह अपने कमरे पर आए थे. एक कमरे में दो सिपाही रहते थे. दूसरे सिपाही की रात में वह ड्यूटी थी. जब कि मृतक कांस्टेबल नंदलाल सिंह कमरे में अकेले थे. बीती रात में उनकी मौत हो गई.

सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला था. जिससे महकमे में हड़कंप मच गया. मृतक सिपाही की 2020 में पोस्टिंग हुई थी. बृजमनगंज थाने में उसकी पहली पोस्टिंग थी. मृतक सिपाही के पिता प्रभुनाथ सिंह कानपुर गन फैक्ट्री में कार्यरत हैं और स्वजन के साथ कानपुर में ही रहते है. मृतक सिपाही की आठ फरवरी को शादी होने वाली थी.

जांच में जुटी पुलिस

मामले में थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही की मौत का कारण अभी पता नहीं पता चल पाया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा. फिलहाल सिपाही की मौत से थाने में मातम छाया हुआ है लेकिन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Related Articles

Back to top button