ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

राज्य सरकार गाँव में आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये संकल्पबद्ध : राज्य मंत्री कुशवाह

भोपाल : उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री  भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार गाँव में सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये संकल्पबद्ध है। राज्य मंत्री  कुशवाह गुरूवार को ग्वालियर जिले के ग्राम बहांगीखुर्द में एक करोड़ 11 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण कर रहे थे।

राज्य मंत्री  कुशवाह ने कहा कि गाँव को बेहतर सड़कों से जोड़ने के साथ पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। गाँव, शहर की तरह सुविधा सम्पन्न बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। गाँव में शहरों जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होने पर गाँव के लोग शहर जाने के लिये पलायन नहीं करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button