ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाने की नैतिक जिम्मेदारी जन-प्रतिनिधियों की

भोपाल : आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रामकिशोर कावरे ने कहा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचाने की नैतिक जिम्मेदारी जन-प्रतिनिधियों की है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा किये जाने की भी बात कही। राज्य मंत्री बुधवार को बालाघाट जिले के किरनापुर विकासखंड के ग्राम नक्शी में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 60 लाख रूपये से बनने वाली सड़क एवं पुलिया निर्माण का भूमि-पूजन भी किया।

राज्य मंत्री  कावरे ने कहा कि प्रदेश में सरकारी योजनाओं के पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। इसके लिये राज्य सरकार ने 17 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान चलाया। अभियान में 38 योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये पात्र लोगों का सर्वे किया गया। अभियान में किरनापुर विकासखंड में 18 हजार 64 लोगों को पात्र होने पर योजना का लाभ दिलाया जा रहा है।

राज्य मंत्री  कावरे ने सरकारी योजनाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों को न होने पर उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिये।

वेलनेस सेंटर एवं हर्बल गार्डन का लोकार्पण

राज्य मंत्री  कावरे ने रजेगांव में वेलनेस सेंटर एवं हर्बल गार्डन का लोकार्पण किया। उन्होंने रजेगांव में सीसी रोड़ का भूमि-पूजन भी किया। राज्य मंत्री ने अपने भ्रमण में ग्राम हट्टा के नायब तहसीलदार कार्यालय का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में उन्होंने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से बात कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button