ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

भारत जोड़ो यात्रा में भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वालों के साथ घूम रहे राहुल गांधी : नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार कर्नाटक के कोप्पल में भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय था कि हमें रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस में बैठने को नहीं मिलता था और हमारे पास कार्यालय नहीं था कार्यकर्ताओं के घर से हमारा कार्यालय चलता था। लेकिन बीएस येदियुरप्पा जी जैसे कार्यकर्ताओं के 4 पीढ़ी को समाप्त करने के बाद आज हम एक साथ 10 कार्यालयों का निर्माण कर रहे हैं और 3 कार्यालयों की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर जिले में भाजपा कार्यालय बनाने की कल्पना की। 296 कार्यालय बनाए गए हैं और 210 मार्च 2023 तक पूरा होने जा रहे हैं।

नडडा ने कहा कि किसी का तुष्टिकरण नहीं और सभी के लिए न्याय इसमें हमारा विश्वास है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमारी पार्टी परिवार है। हालाँकि अन्य राजनीतिक दलों के लिए परिवार ही पार्टी है। हाल ही में पीएम मोदी ने कर्नाटक का दौरा कर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह भारत की प्रगति और समृद्धि की ट्रेन है। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र के विषयों पर राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत भारतीय जनसंघ के समय से काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि चाहे धारा 370 को समाप्त करना हो कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हो चाहे गोवा का लिबरेशन मूवमेंट हो शिमला में पाकिस्तान के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करना हो या फिर लाला चौक पर तिरंगा फहराना हो देश के लिए हर काम को भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

नड्डा ने कहा कि केम्पेगौड़ा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5000 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा पीएम द्वारा केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। नया मैंगलोर बंदरगाह क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी जेएनयू जाते हैं और उसके साथ खड़े होते हैं जो नारे लगाते हैं अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं। यही नहीं जब राहुल गांधी कर्नाटक में घूम रहे थे तब उनके साथ भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले साथ थे। इसतरह से लोग भारत को जोड़ने नहीं तोड़ने का काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button