ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना स्टेशन रोड़ पुलिस का कारनामा,फरियादी ने मोबाइल चोर को पकड़ कर थाने पहुंचाया, स्टेशन रोड थाना पुलिस ने शराबी कहकर छोड़ दिया।

मुरैना की स्टेशन रोड थाना पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। इसमें फरियादी ने जिसका मोबाइल जिस चोर ने चुराया था उसे पकड़कर थाने में सौंप दिया। लेकिन पुलिस ने उसे हवालात में न डालकर यह कहकर छोड़ दिया कि वह तो शराबी है। अब, पुलिस की इस हरकत के बाद फरियादी सीएसपी ऑफिस के चक्कर यह कहते हुए लगा रहा है कि उसके साथ अन्याय हुआ है। घटना 10 दिसंबर 2022 की है। फरियादी पंकज रजक, निवासी बड़ी लालौर गांव, के यहां देवेन्द्र दण्डौतिया नामक एक युवक पहुंचा। उसने उसके यहां रखे दो मोबाइल चुरा लिए। चुराने के बाद वह अपने दूसरे साथी मोनू यादव के पास पहुंचा तथा उसके साथ बैठकर शराब पी। पंकज रजक को जब अपने दोनों मोबाइलों के चुराने की खबर लगी तो उसने देवेन्द्र दण्डौतिया को पकड़ लिया और 100 डायल पुलिस को फोन लगाकर बुला लिया। उसके बाद उसे स्टेशन रोड थाना लेकर पहुंचे, वहां देवेन्द्र यादव ने इस बात को स्वीकार कर लिया कि उसने ही उसके दोनों मोबाइल चुराए हैं तथा यह मोबाइल मोनू यादव के कहने पर चुराए हैं। इस बात का स्टेशन थाने में चुपके से पंकज रजक व उसके साथी ने वीडियो बना लिया। पुलिस में एफआईआर लिखाने व पुलिस को सौंपने के बाद वे लोग घर लौट गए। बाद में जब वे दोनों जब इस बात का पता लगाने पहुंचे कि चोर को जेल भेजा कि नहीं तो पता लगा कि पुलिस ने उसे यह कहकर छोड़ दिया कि वह तो शराबी है तथा शराब पिए हुए हैं। इस बात सो आहत होकर जब दोनों ने पुलिस वालों से पूछा तो उन्होंने भी यही कहकर बात टाल दी कि वह तो बेवड़ा था, इसलिए छोड़ दिया। आरोपी देवेन्द्र दण्डैतिया, वीडियो में कबूल करता कि उसने चुराया पंकज रजक सीएसपी ऑफिस के चक्कर लगा रहा है। सीएसपी ऑफिस व स्टेशन रोड थाना बगल-बगल में ही। स्टेशन रोड थाना स्टेशन रोड थाना थाना प्रभारी ने नहीं उठाया फोन इस संबंध में जब स्टेशन रोड थाना प्रभारी आशीष राजपूत से उनके दूरभाष पर कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button