ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

 जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दुल्हन की तरह सजा रही अंमिची मुंबई, झुग्गीबस्ती इलाकों को कवर किया गया 

मुंबई:  भारत जी-20 की मेजबानी कर रहा है। जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले इस लेकर देशभर में अलग-अलग कई बैठकों का दौर भी चल रहा है। मुंबई में भी तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए 20 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे। जी-20 को लेकर मुंबई में शानदार तैयारी भी की गई है। शहर को सुव्यवस्थित बनाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा साफ-सफाई के भी बंदोबस्त किए गए हैं। प्रशासन तैयारियों को लेकर लगातार सक्रिय है। मुंबई से कुछ ऐसी तस्वीरें भी आ रही हैं जो सभी को हैरान कर सकती हैं। दरअसल मुंबई में शिखर सम्मेलन को लेकर शहर के गरीब इलाकों को चादर से पूरी तरीके से कवर किया गया है।

शहर को सुंदर बनाने के लिए लाइटिंग से लेकर सड़कों की साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मुंबई का यह रूप देखकर कुछ लोग हैरान भी हो रहे हैं। उसका कारण यह भी है कि पहले इतनी साफ सफाई और सौंदर्यीकरण नहीं रहती थी। एक निवासी ने बताया कि रातों-रात कवर लगा दिए गए हैं। पूछने पर पता चला कि कुछ मेहमान आ रहे हैं। इसके अलावा एक और व्यक्ति ने बताया है कि पिछले 50 वर्षों में इस तरह की स्वच्छता अभियान मुंबई में तो नहीं देखी गई है। हालांकि इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कुछ लोग सरकार पर सच्चाई को छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया और ताज महल पैलेस को पूरी तरीके से सजा दिया गया है।

इसके पहले भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा था कि सरकार को आंकड़ों का प्रसार इन्हें खंड-खंड करके करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जानकारियों को पूर्ण रूप में साझा करना ‘ठीक नहीं है।’ यहां जी-20 विकास कार्यसमूह की बैठक को संबोधित करते हुए कांत ने कहा कि किसी भी देश के लिए विकास लक्ष्यों को पाने के लिहाज से आंकड़े अहम पहलू होते हैं और भारत को इसका लाभ मिला भी है।

Related Articles

Back to top button