ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई ने किसी भी तरह के आपसी मतभेद से इनकार किया

बेंगलुरु। भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को किसी भी तरह के आपसी मतभेद से इनकार किया। पार्टी के अंदर और राजनीतिक गलियारों में अफवाह थी कि पूर्व सीएम येदियुरप्पा को फिर से पार्टी नजरअंदाज कर रही है। उन्हें पार्टी की प्रचार यात्राओं पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। सूत्रों के अनुसार, येदियुरप्पा अपने साथ किए गए व्यवहार से परेशान हैं और इसका असर आगामी विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा है कि येदियुरप्पा को कर्नाटक में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया गया था। उन्हें अंतिम समय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण मिला।

हालांकि, बोम्मई ने कोप्पल में मीडिया से बात करते हुए अपने गुरु और पूर्व सीएम येदियुरप्पा के साथ किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच पिता-पुत्र जैसा संबंध है। जो लोग ऐसा सोचते हैं, वे निराश होंगे। येदियुरप्पा को निमंत्रण न देने की बात को भी उन्होंने गलत बताया।वहीं, येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी ने मेरी उपेक्षा नहीं की है, हम एकजुट हैं। कोई किसी को खत्म नहीं कर सकता। मेरी अपनी ताकत है। मैंने पार्टी बनाई है। कहा कि मैं मीडिया के मित्रों से अनुरोध करता हूं कि वे भ्रम न पैदा करें। हम एकजुट हैं और एकजुट रहेंगे। येदियुरप्पा ने आगे कहा कि पार्टी को फिर से सत्ता में लाना हमारा लक्ष्य है। मैं पूरे राज्य का दौरा करूंगा। राज्य में भाजपा के पक्ष में लहर है।

Related Articles

Back to top button