ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बिग बॉस के घर में ये लोग बने अगले हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार

Bigg Boss 16 के घर में हर रोज लोगों के नए-नए रंग देखने को मिल रहे है। ताजा एपिसोड में बिग बॉस ने आज घरवालों को एक खास लाइब्रेरी दिखाई, जिससे उनकी एक विश पूरी हो सकती है लेकिन इसके लिए घरवालों को दो टीम में टास्क दिया गया, जिसमें उन्हें बिस्किट बनाने थे, इसमें ब्लैक एंड व्हाइटी टीम में राउंड जीतने वाली टीम से एक सदस्य लाइब्रेरी में जा सकता था। जिसमें किसी अन्य प्रतिभागी के लिए कैप्टेंसी, फैंस की बातें या फिर घरवालों की चिट्ठी मैं से कोई एक चीज चुननी थी। तो चलिए बताते हैं किसने क्या चुना और इस वजह से कौन बना अगले हफ्ते के लिए कैप्टेंसी का दावेदार।

बिस्किट टास्क में सबसे पहले राउंड में व्हाइट टीम ने जीत हासिल की और इस टीम के सदस्यों ने साजिद खान को लाइब्रेरी में भेजा। जहां साजिद ने अपना किया वादा पूरा करते हुए सौंदर्या के लिए कैप्टेंसी की दावेदारी चुनी। इसी टीम से एक राउंड में अंकित गुप्ता को अंदर भेजा गया और उन्होंने अब्दु के लिए कैप्टेंसी का दावेदार बनाया।

बिस्किट टास्क में राउंड जीते के बाद ब्लैक टीम से निमृत अहलूवालिया को लाइब्रेरी में भेजा गया और उन्होंने अर्चना गौतम के लिए दावेदारी न चुनते हुए घर की चिट्ठी चुनी और इस दौरान वह चिट्ठी पढ़ते हुए काफी भावुक हो गईं और खुद के आंसू नहीं रोक पाईं। जब दूसरे राउंड में जीतने के बाद टीम ब्लैक से शालीन भनोट को भेजने पर सदस्यों ने सहमति जताई तो अर्चना भड़क गई और उन्होंने इस दौरान जमकर हंगामा भी काटा, हालांकि बाद में शालीन लाइब्रेरी में गए और उन्होंने भी घर की चिट्ठी चुनी। अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ने के बाद शालीन भी काफी इमोशनल हो गए।

टास्क में सौंदर्या शर्मा और अब्दू रोजिक को अगले हफ्ते के लिए कैप्टेंसी के लिए दावेदार बनने का मौका मिला जबकि इसके बाद टीना दत्ता ने श्रीजिता और विकास में से विकास को अगले हफ्ते के लिए कैप्टेंसी का दावेदार माना। इस तरह से अगले हफ्ते सौंदर्या, अब्दू और विकास मानकतला में कैप्टन बनने के लिए कंप्टीशन होगा।

 

Related Articles

Back to top button