ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

इंदौर में घर में अकेली महिला से पति के दोस्त ने किया रेप।

इंदौर की एरोड्रम पुलिस महिला के साथ रेप के मामले में लेडीज इनर वियर व्यापारी की तलाश कर रही है। आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया था। महिला ने चार दिन बाद बुधवार को मामले की जानकारी परिवार को दी थी। इसके बाद परिवार ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने व्यापारी के घर और रिश्तेदार के यहां दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। TI संजय शुक्ला के मुताबिक उमंग पार्क पद्मालय कॉलोनी में रहने वाली 38 साल की शादीशुदा महिला की शिकायत पर आरोपी दीपक जैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि 9 दिसंबर की दोपहर जब घर पर कोई नही था, तो दीपक उसके यहां आया था। आरोपी ने उनसे बातचीत के बाद रेप किया और धमकाकर फरार हो गया। पति का ही दोस्त है आरोपी पुलिस के मुताबिक महिला का पति शेयर बाजार का काम करता है। वही दीपक के ऑफिस से कुछ ही दूरी पर लेडीज इनर वियर की दुकान है। आरोपी दीपक और महिला का पति अच्छे दोस्त हैं। इसके कारण दीपक का घर पर आना-जाना लगा रहता है। पुलिस के मुताबिक महिला के घर पर उसके सास-ससुर और बच्चे भी रहते हैं। वारदात वाले दिन बच्चे स्कूल गए थे जब सास-ससुर मार्केट में थे। पुलिस के मुताबिक महिला डर के चलते चार दिनों तक चुप रही। इसके बाद उसने चुप्पी तोड़ी और पति को पूरे मामले की जानकारी दी। दीपक अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। 12 वीं की छात्रा से किया रेप छत्रीपुरा पुलिस ने भी 12 की छात्रा से रेप के मामले में जय विश्वकर्मा नाम के छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके साथ कोंचिग में पढ़ाई करता था। यहां उसने दोस्ती की थी। फरवरी 2022 में उसने छात्रा के घर जाकर उसके साथ जबदस्ती की। जिसके बाद वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरेापी के खिलाफ केस दर्ज किया वही उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button