ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मानवता शर्मसार ! रोटी की आस में ढाबे पर पहुंची महिला को , बंधक बना कर 12 दिन तक देह नोचते रहे दरिंदे

सतना। नादान देहात थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले दलित महिला को ढाबे पर बंधक बनाया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस अपराध के मुख्य आरोपी ढाबा मालिक, कुक और एक कर्मचारी है। किसी तरह महिला आरोपितों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपने पति को सारी आपबीती सुनाई। पति ने नादन देहात थाने में मामला दर्ज कराया। बता दें कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घर से भागी थी महिला

महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, उसका पति से झगड़ा हुआ था और गुस्से में वो घर छोड़कर पैदल ही अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकल गई। रास्ते में महिला को भूख लगी तो वो खाने के लिए एक ढाबे पर रूक गई। महिला को अकेला पाकर ढाबा संचालक ने मौके का फायदा उठाया और रोटी खिलाने के बहाने से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, महिला सतना जिले की तहसील मैहर की रहने वाली है। महिला अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ रह रही थी। 20 नवंबर को पति के साथ झगड़ हुआ था। गुस्से में आकर महिला दोपहर 12 बजे अपना घर छोड़कर पैदल ही अपनी बहन के घर जाने के लिए निकल गई। शाम 6 बजे महिला कंचन ढाबे में खाने के लिए रूकी, जहां उसके साथ तीनों आरोपी ने मिलकर दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

खाना खिलाया फिर किया दुष्कर्म

ढाबे में खाना खाने के बाद जब महिला जाने लगी तो तीनों आरोपियों ने रात होने का बहाना कर उसे रोक लिया। पैदल चलने के कारण महिला काफी थक गई थी और इस वजह से वो भी रूकने के लिए मान गई। महिला ने पुलिस को बताया कि सनी उसको एक कमरे में ले गया और कमरा बंद कर दिया।

रात 11 बजे वह कमरे में घुसा और जान से मारने की घमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि दोपहर को महिला से ढाबे का काम कराया जाता था और रात को उसके साथ ढाबे के कर्मचारी दुष्कर्म करते थे। 23 नवंबर को ढाबे में खाना बनाने वाले लल्लू यादव ने सनी साकेत के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इसके 3 दिन बाद ढाबे के मालिक राजेंद्र प्रसाद पटेल ने भी महिला के साथ गंदा काम किया।

सभी ने महिला को धमकी दी की अगर उसने पुलिस को बताने की कोशिश की तो उसे जान से मार देंगे। 13 दिसंबर को जब ढाबे पर कोई नहीं था, इसी का मौका पाकर महिला ढाबे से भाग निकली और सीधे मैहर पहुंची। इसके बाद पति को आपबीती बताई। पति के साथ थाना नादन देहात पहुंचकर मामला दर्ज कराया। बता दें कि महिला के पति ने मैहर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आसपास के इलाके में पत्नी की तलाश भी की थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। दुष्कर्म के बाद महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला ने पुलिस को बताया कि होटल में बंधक बनाए रखने की वजह से वह तनाव में है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button