ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय के विरुद्ध पांच लाख का जमानती वारंट जारी

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय के खिलाफ पांच लाख रुपये का जमानती वारंट जारी किया है। न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने लखनऊ के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वे राय को वारंट तामील सुनिश्चित कराएं और अगली सुनवाई के दौरान उनकी हाजिरी सुनिश्चित कराएं। मामले की अगली सुनवाई नौ जनवरी, 2023 वाले सप्ताह में होगी। याचिकाकर्ता सागर निवासी विष्णु प्रसाद साहू, बाघ बाई साहू व ऋषिकांत साहू की ओर से अधिवक्ता अंकित मिश्रा ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ताओं ने सहारा पैरा बैंकिंग में निवेश किया था, जिसकी मियाद पूरी हो चुकी है। करीब दो साल पहले निवेश की परिपक्वता अवधि पूरी हो चुकी थी, इसके बाद भी सहारा समूह ने रुपये नहीं लौटाए। जब रुपये नहीं मिले तो पीड़ित ने भारत सरकार सीआरसी (सेंट्रल रजिस्ट्रार आफ को-आपरेटिव सोसाइटी दिल्ली) में शिकायत की। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। इस मामले में पूर्व में हाई कोर्ट ने सुब्रत राय सहित अन्य को नोटिस जारी किए थे। मामले की सुनवाई के दौरान सुब्रत राय की ओर से कोई हाजिर नहीं हुआ तो हाई कोर्ट ने जमानती वारंट जारी कर दिया।

Related Articles

Back to top button