ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर को उसके वकील पति ने ही बीच गली में किया बेइज्जत, वीडियो में देखें शर्मनाक घटना

नई दिल्ली:  देश की आम महिलाओं जहां घरेलु हिंसा से पिड़ित है वहीं महिला सबइंस्पेक्टर भी इस अपराध से वंछित नहीं है। दरअसल, सोशल मीडिया पर  एक महिला सबइंस्पेक्टर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स उसके सरेआम गली में गालीगलौज करता है और उस पर हाथ भी उठाता है। यह सारी घटना वहीं लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

हैरानी वाली बात यह है कि महिला पर हाथ उठाने वाला और कोई नहीं  उसका पति है जो पेशे से  वकील है।  महिला पुलिसकर्मी के मुताबिक वो दिल्ली के बरवाला गांव में रहती है। उसका पति नशे में उसके साथ अक्सर बदसलूकी करता है। और ऐसे ही एक दिन 11 नवंबर को पीड़िता जब अपनी बहन के यहां थी तब आरोपी तरुण डबास तीन गाड़ियों में अपने साथियों के साथ आया और पीड़ित और उसके बहन के साथ मारपीट की और उसे धमकाया।

पीड़ित महिला सब इंस्पेक्टर उत्तर पश्चिमी जिला के महेंद्र पार्क थाने में तैनात है. महिला का पति अधिवक्ता है। जो वीडियो में पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है. नजफगढ़ थाना पुलिस ने मामले में कल रात केस दर्ज कर लिया है।

इसके साथ गी पीड़ित महिला सबइंस्पेक्टर डोली ने मारपीट का वीडियो ट्वीट कर  लिखा कि मैं दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हूं और अभी मैटरनिटी लीव पर हूं. आज मेरे पति एडवोकेट मिस्टर तरुण डबास निवासी गांव- बरवाला, सेक्टर-36, रोहिणी, दिल्ली मेरे घर आए और मुझे बेरहमी से पीटा।

इस घटना को देखते हुए दिल्ली की महिला अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी कड़ी फटकार लगाई उन्होंने ट्विट कर लिखा कि दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर के साथ उसका पति कई महीनो से मार पीट कर रहा है पर कोई एक्शन नहीं हुआ। पुलिस ही ट्विटर पर मदद मांगने को मजबूर है!  मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस इशू कर रही हूँ, सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए। पुलिस ही सुरक्षित नहीं होंगी तो आम महिला कैसे सुरक्षित होंगी?

Related Articles

Back to top button