ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

BSF ने गुजरात के कच्छ जिले के हरामी नाला इलाके से 3 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आज  3 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा।  जवानों ने गुजरात के कच्छ जिले के हरामी नाला क्रीक से तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है जिसके बाद अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात में कच्छ जिले के तट पर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास क्रीक क्षेत्र से तीन पाकिस्तानी मछुआरों को सोमवार को पकड़ा और उनकी नाव जब्त कर ली। बीएसएफ ने यह जानकारी दी। बीएसएफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रातभर एक विशेष तलाश अभियान चलाया गया और ‘हरामी नाला’ क्रीक क्षेत्र से सोमवार तड़के तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा गया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय क्षेत्र में मछली पकड़ने की पाकिस्तानी नौका और मछुआरों की गतिविधियों का पता चलने पर बीएसएफ का गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा और नौका को अपने कब्जे में लिया। बीएसएफ कर्मियों को आता देख मछुआरों ने पाकिस्तान की ओर भागने की कोशिश की लेकिन जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। विज्ञप्ति के अनुसार, ये लोग पाकिस्तान के ‘जीरो प्वाइंट’ के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मछुआरों में से एक को बीएसएफ ने 2017 में भी पकड़ा था। एक साल तक वह भुज जेल में बंद था, जिसके बाद उसे अटारी वाघा सीमा से पाकिस्तान भेजा गया था। विज्ञप्ति में कहा गया, मछुआरों ने बीएसएफ को बताया कि वे मछली पकड़ने के लिए भारतीय क्षेत्र में आए क्योंकि यह उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है।

Related Articles

Back to top button