ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

जी20 प्रतिनिधियों के लिए भव्य रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे प्रतिष्ठित विरासत स्थल

नई दिल्ली| देश के प्रतिष्ठित पुरातत्व विरासत स्थल जी-20 के प्रतिनिधियों के लिए भव्य रात्रिभोज और भ्रमण की मेजबानी करेंगे। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जी20 प्रतिनिधियों को देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए जी20 बैठकों के भाग के रूप में दिसंबर से मार्च तक कुछ प्रसिद्ध एएसआई विरासत स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भारत ने 1 दिसंबर को इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की और 2023 में देश में पहली बार जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा। जी20 दुनिया की 20 प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक मंच है, जो इसे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच बनाता है।

जी20 में अर्जेटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

जी20 प्रेसीडेंसी थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम – एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य’ से प्रेरणा लेते हुए भारत 32 विभिन्न कार्यक्षेत्रों में 50 से अधिक शहरों में 200 से अधिक बैठकों की मेजबानी करेगा, और जी20 प्रतिनिधियों और मेहमानों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रदान करेगा और उन्हें अद्वितीय भारतीय अनुभव प्रदान करेगा।

जी20 की पहली बैठक दिसंबर के पहले सप्ताह में उदयपुर में हुई थी, जिसे जी20 शेरपा बैठक कहा गया।

Related Articles

Back to top button