ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश की सबसे बड़ी सड़क सुरंग का आज होगा लोकार्पण, रीवा और सीधी के बीच दूरी सात किलोमीटर घट जाएगी

भोपाल। रीवा-सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहनिया घाटी में एक हजार चार करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई 2.82 किलोमीटर लंबी सुरंग का लोकार्पण शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इससे रीवा और सीधी के बीच दूरी सात किलोमीटर घट जाएगी। इस दौरान दो हजार 443 करोड़ रुपये की लागत की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी होगा। इन मार्गों की लंबाई 204.81 किलोमीटर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी में होने वाले मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम और सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने सीधी, सिंगरौली,सतना और रीवा के कलेक्टरों को निर्देश दिए कि सभी पंचायतों में कार्यक्रम हों और हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 18 दिसंबर 2018 से सड़क सुरंग बनाने का काम प्रारंभ हुआ था। इसे मार्र्च 2023 में पूूरा होना था लेकिन यह पहले ही पूूरा कर लिया गया। छह लेन मार्ग को आपस में सात स्थानों पर जुड़ने के लिए अंडर पास दिए गए है ताकि कोई वाहन बीच से लौटना चाहते तो सरलता से लौट सकता है। सुरंग के साथ घाटी से लेकर चुरहट तक 15.7 किलोमीटर की फोरलेन बायपास सड़क का भी निर्माण किया गया है। रीवा की ओर सुरंग के शुरुआत बिंदु पर रीवा का सोलर पावर प्लांट स्थापित है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नितिन गडकरी नागपुर से रीवा हवार्ईपट्टी आएंगे और यहां से हेलिकाप्टर से सीधी पहुंचेंगे। बाईपास का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सुरंग का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, वन मंत्री डा. विजय शाह, ग्रामीण विकास एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़, राज्य सभा सदस्य अजय प्रताप सिंह और राजमणि पटेल, रीवा से लोकसभा सदस्य जनार्दन मिश्र, सीधी से सांसद रीति पाठक, सतना सेे सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button