ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गुजरात चुनाव में मप्र के मंत्रियों का दिखा जलवा

भोपाल। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल इतिहास बनाया है। इन नतीजों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर मध्यप्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों का उत्साह चरम पर है। वजह यह है कि ज्यादातर सीटों की जिम्मेदारी सीधे-सीधे मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं के कंधे पर थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने गुजरात में अपना पूरा समय दिया। इन नेताओं ने जिन सीटों पर मेहनत की। चुनावी रणनीति के हिसाब से जीत हासिल की। हालांकि बाद में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी पहुंचे। आइये जानते हैं कि किस मंत्री का स्ट्राइक रेट क्या रहा?
ऐसी रही मंत्रियों की परफॉर्मेंस

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मांडवी गांधीधाम मोरबी और भावनगर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। सभी पर भाजपा को जीत मिली। शिवराज के प्रचार की सीटों पर भाजपा को 100 प्रतिशत जीत मिली। सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया को भरूच जिले की जंबुसर बागदा झगडीया भरूच और अंकलेश्वर विधानसभा की जिम्मेदारी थी। इन सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने ही जीत हासिल की। भदौरिया का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को खेड़ा जिले की छह विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी थी। इनमें मातर नाडियाद माहेमदावाद महुधा ठासरा कपडवंज विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पास बनासकांठा की पांच विधानसभा सीटों का जिम्मा था। इनमें वाव थराद धानेरा डीसा और दियोधर विधानसभा की जिम्मेदारी थी। चार पर भाजपा जीती। वाव पर कांग्रेस जीती। नरोत्तम मिश्रा का स्ट्राइक रेट 80 प्रतिशत रहा। चुनाव प्रचार के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। बनासकांठा की चार विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी थी। हादसे में मंत्री बाल-बाल बचे थे। सारंग के पास दांता पालनपुर कांकरेज और वडगाम विधानसभा सीट की जिम्मेदारी थी। सिर्फ पालनपुर पर भाजपा जीती। सारंग का स्ट्राइक रेट 25 प्रतिशत रहा।

Related Articles

Back to top button