मुख्य समाचार
मध्यप्रदेश। के राजगढ़ में पति की प्रताड़ना से तंग होकर महिला ने खाया था जहर, केस दर्ज।
राजगढ़, पचोर थाना क्षेत्र के ग्राम भीलखेड़ा में रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने डेढ़ माह पहले जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने शनिवार को मामले में मर्ग जांच के आधार पर पति के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। एसआई धर्मेन्द्र शर्मा के अनुसार 19 अक्टूबर को ग्राम भीलखेड़ा निवासी 33 वर्षीय सीताबाई अहिरवार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में जिसमें ज्ञात हुआ कि पति ज्ञानसिंह पुत्र दरियावसिंह अहिरवार महिला के साथ शराब पीकर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


