ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गैर हिंदू युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर किया दुष्कर्म, FIR के साथ बजरंग दल ने की जमकर धुनाई

इंदौर: देशभर में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिसके चलते जिहादी मानसिकता वाले हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बना रहे हैं। इन गैर हिंदुओं युवकों द्वारा हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर और अपना धर्म छुपाकर पहले तो दोस्ती की जाती है, फिर युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया जा रहा है तो वही जान से मारने की धमकी दी जाती है।

दरअसल एक ऐसा ही मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र से समाने आया है। जहां बीते दिनों हिंदू संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक गैर हिंदू युवक को पकड़ा था। जिसके मोबाइल फोन से एक हिंदू युवती के साथ शादी करने का वीडियो और अन्य पांच – छह युवतियों के फोटो मिले थे। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गैर हिंदू युवक को पुलिस के हवाले किया गया था।

वही दिनांक 7/12/22 को पीड़ित नाबालिग युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी युवक इरफान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। नाबालिग युवती ने शिकायत में बताया कि इरफान नाम के इस युवक से उसकी दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों की आपस में बात होने लगी थी। वही एक दिन आरोपी युवक नाबालिग युवती को घुमाने ले जाने का कहकर अपने एक अन्य दोस्त के रूम पर ले जाता है। दोस्त के रूम पर आरोपी युवक ने हिंदू युवती की मांग भर उसे हार पहना कर शादी करते हुए वीडियो बना लेता है। इस सबके बाद आरोपी युवक के द्वारा युवती के साथ जबरदस्ती कुकृत्य किया जाता है और फिर उसे यह बात किसी को ना बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी जाती है। वही पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि मिनी मुंबई कहे जाने वाली शहर इंदौर में लव जिहाद और धार्मिक कट्टरता के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते-दिनों लव-जिहाद को लेकर कड़ा कानून बनाने की बात कही थी। बहरहाल आगे देखने वाली बात होगी कि इस तरह के बढ़ते मामलों के बावजूद सरकार कब तक कड़ा कानून लेकर आती है।

Related Articles

Back to top button