ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

8 बिंदुओं पर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को शपथ दिलाई

रायसेन: रायसेन कलेक्टर- एसपी बाइक से अपनी टीम के साथ शुक्रवार सुबह शहर की सड़कों पर निकले। इस दौरान सभी हेलमेट पहने दिखे। इससे पहले कलेक्टर अरविंद दुबे ने 8 बिंदुओं पर पुलिसकर्मियों सहित अधिकारियों को शपथ दिलाई।यह शपथ दिलाई1. सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षासंबंधी बातों का ध्यान रखूंगा।2. यातायात नियमों को हमेशा खुद और अपने परिजनों को पालन कर आऊंगा।3. 2 पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट धारण करूंगा।4. कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करूंगा।5. कभी भी शराब पीकर वाहन नहीं चलाऊंगा।6. वाहन चलाते समय कभी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करूंगा।7. मैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा।8. सड़क दुर्घटना में पीड़ित की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।कलेक्टर-एसपी ने चलाई बाइक, लोगों को किया जागरूकलोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लाइन से कोतवाली तक वाहन रैली निकाली। जिसका नेतृत्व कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकास कुमार शाहवाल ने किया। रैली में शामिल आरआई बीएस चौहान, यातायात प्रभारी दिनेश कुमार सहित पुलिसकर्मी हेलमेट लगाकर और यातायात नियमों का पालन करने संबंधित तख्तियां लेकर रैली में शामिल हुए। तहसील कार्यालय में तहसीलदार अजय प्रताप पटेल द्वारा इन्हीं बिंदुओं पर कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

Related Articles

Back to top button