ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अब भाजपा का फोकस युवाओं पर विधानसभा में होंगे खिलते कमल कार्यक्रम

भोपाल : विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा हर वर्ग पर अपनी रीति-नीति के माध्यम से प्रभाव बनाना चाहती है। चूंकि पिछले चुनाव में युवा मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण थी और इस बार भी 2023 के चुनाव में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होना है इसके लिए भाजपा ने खिलते कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मंडल स्तर पर 100 युवाओं को निकाला जाएगा और उनकी राय ली जाएगी। पूरे प्रदेश से आए सुझावों के बाद 12 जनवरी को मुख्यमंत्री नई युवा नीति की घोषणा करेंगे।

भाजपा युवा मोर्चा को युवा नीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है। इसके लिए 25-25 लोगों की संचालन टीम बनाने के लिए भी कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्र ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है और शहरी क्षेत्र की भी एक-दो दिन में घोषित हो जाएगी। इसके बाद प्रत्येक मंडल से 100-100 युवा निकाले जाएंगे जो विभिन्न क्षेत्रों के होंगे जिसमें डॉक्टर इंजीनियर मैनेजमेंट आईटी प्रोफेशनल और अन्य क्षेत्र के साथ-साथ कॉलेजों में पढऩे वाले युवा भी रहेंगे। इन युवाओं से सुझाव मांगे जाएंगे ताकि पता चल सके कि आज का युवा क्या चाहता है। इसके साथ ही युवाओं को पार्टी से जोडऩे का काम भी किया जाएगा। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने बताया कि  इन युवाओं के सम्मेलन विधानसभा स्तर पर पूरे प्रदेश में होंगे और एक विधानसभा में करीब 500 युवाओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इस कार्यक्रम को खिलते कमल नाम दिया गया है। मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि 12 जनवरी को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नई युवा नीति की घोषणा करेंगे जिसमें प्रदेशभर से युवा इक_ा होंगे।

Related Articles

Back to top button