मुख्य समाचार
मुरैना TI साहब हर महीने लेते हैं 15 हजार, थाना प्रभारी पर लगा रिश्वतखोरी के आरोप, वीडियो वायरल फिर सुर्खियों में आए सिविल लाइन थाना प्रभारी।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्थित सिविल लाइन थाना प्रभारी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। पहले थाने में चड्ढा पहनकर आकर चर्चा में आए थाना प्रभारी से जुड़ा एक अन्य वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में शहर का एक स्क्रैप कारोबारी सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रवीण चौहान को पैसे यानी रिश्वत देने की बात कर रहा हैइस वीडियो में स्क्रैप कारोबारी खुलेआम बोल रहा है कि हमें प्रति माह 10 से 15 हजार सिविल लाइन थाना प्रभारी को देने पड़ते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. . इस मामले में डीएसपी अतुल सिंह ने कहा है कि वीडियो हमारे पास आया है इसकी जांच की जा रही है.



