ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर: विवादित किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान पुणे से गिरफ्तार

इंदौर: इंदौर गवर्नमेंट लॉ कॉलेज विवादित किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉ. फरहत को उस समय गिरफ्तार किया गया, तब वह एक अस्पताल में डायलिसिस करा रही थीं। दरअसल, इंदौर गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में लव जिहाद और धार्मिक कट्टरता बढाने वाली किताब को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर करवाई थी। जिसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर 7 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। जहां पिछले दो दिन पहले जांच कमेटी की टीम कॉलेज पहुंची और करीब ढाई सौ छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए।

वही कॉलेज के 17 शिक्षकों के बयान भी लिए गए। जिसके बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लेखिका फरहत खान के घर पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई थी मगर लेखिका आने परिवार सहित फरार हो गई थी। वही प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि लेखिका फरहत खान को पूना के एक हॉस्पिटल से गिरफ्तार कर लिया गया है। फरहत खान द्वारा हॉस्पिटल में डायलिसिस करवाई जा रही थी। उसी दौरान पूना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button