ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीहोर. मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी में रिटायर्ड डिप्टी रेंजर की हत्या ।

सीहोर जिले के बुधनी में रिटायर्ड डिप्टी रेंजर की हत्या का मामला सामने आया है. सुरेश सोनेरे कुछ दोस्तों के साथ जंगल में पार्टी करने गए हुए थे. यहां उन्होंने रमणीय स्थल पर बैठकर वीडियो बनवाया. इसके बाद वीडियो बनाने वाले उन्हीं के आरोपी दोस्तों ने पत्थर से सिर कुचल दिया और उनकी बाइक का पेट्रोल निकालकर शरीर पर छिड़ककर जिंदा जला दिया. पूरा मामला फिरौती का बताया जा रहा है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. विज्ञापन मध्यप्रदेश के वन विभाग के डिप्टी रेंजर पद से रिटायर हुए 70 साल के सुरेश सोनेरे होशंगाबाद में ग्वालटोली के रहने वाले थे. कुछ युवा दोस्तों के निमंत्रण पर बुधनी के गडरिया नाले के जंगल में मुर्गा और शराब की पार्टी करने पहुंचे थे. इस पार्टी में उनके तीन दोस्त नरेंद्र उर्फ तनु मालवीय, नितिन साहू और भारकच्छ के रहने वाले रोहित मालवीय शामिल थे. सुरेश सोनेरे सहित इन तीनों ने मिलकर जंगल में पार्टी की. सुरेश अपने दोस्तों को मोबाइल देकर वीडियो बनवा रहे थे. उन्हें क्या मालूम था कि यह वीडियो उन का आखिरी वीडियो होगा. सुंदर जंगल में बनवाया था आखिरी वीडियो यह वीडियो उन्होंने व्हाट्सएप स्टेट्स पर शेयर किया था. जब शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी. बेटे ने पिता सुरेश सोनेरे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने वीडियो के आधार पर सुरेश का शव खोज निकाला. मामले में पत्थर से सिर कुचलकर सबको जलाने की कोशिश की गई थी. इसके बाद सीहोर की बुधनी थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button