ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

इंदौर में महिला ने किया सुसाइड ,कारण पति की बेरोजगारी।

इंदौर के हीरानगर में एक महिला का शव उसके घर पर फंदे पर लटके हुए मिला। आत्महत्या के पहले उसने एक पन्ने पर चार लाइन का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें मर्जी से फांसी लगाने की बात कही है। बताया जाता है कि घटना के समय पति घर पर नहीं था। बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। Ti दिलीप पुरी के मुताबिक सोनाली(35) पति सुचित श्रीवास्तव निवासी शालीमार कॉलोनी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक घटना के समय बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। वही पति रेलवे स्टेशन पर निजी काम से गया हुआ था। बताया जाता है कि सोनाली इस समय अकेली थी। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें अपनी मर्जी से जान देने की बात कही है। दो माह पहले छूटी थी नौकरी पुलिस के मुताबिक परिवार ने जो अपने बयान में बात बताई है। उसने बताया कि सुचित निजी कंपनी में नौकरी करता था। दो माह पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। जिसके बाद से सोनाली तनाव में थी। पति नई नौकरी की तलाश भी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक देर शाम को मामले की जानकारी थाने पर दी गई है। सुसाइड नोट भी परिवार ने ही थाने में दिया है। पुलिस के मुताबिक परिवार सुसाइड के बाद पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता था। जिसे लेकर उन्हें काफी समझाइश भी दी गई। पुलिस के मुताबिक अभी पूरा मामला संदिग्ध है नौकरी को लेकर तनाव वाली बात को लेकर जांच की जा रही है। इस मामले में सोनाली के मायके पक्ष के लोगो के भी बयान लिये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button