मुख्य समाचार
टीकमगढ़ जिले की खरगापुर के विधायक राहुल लोधी का चुनाव शून्य घोषित -हाई कोर्ट।
टीकमगढ़ की खरगापुर से विधायक राहुल लोधी मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का भतीजे है दरअसल, कांग्रेस कैंडिडेट चंदा सिंह गौर ने एक याचिका लगाई थी। जिसमें उन्होंने राहुल सिंह लोधी पर चुनाव में वोटिंग के वक्त धांधली और नामांकन फार्म में जानकारी छिपाने के आरोप में आरोप लगाए थे। सुनवाई के दौरान जस्टिस नंदिता दुबे की कोर्ट ने बीजेपी विधायक लोधी पर लगे सारे आरोपों को सही पाया और कोर्ट ने राहुल सिंह लोधी की विधायिकी को शून्य करने के आदेश दिया।



