ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

छह साल के बाद वापसी,  जानिए किस शो में आएंगी नजर ‘अंगूरी भाभी’…

‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे ने इस शो से काफी सुर्खियां बटोरी थीं, बिग बॉस में भी शिल्पा ने अपने खेल से दर्शकों को खूब लुभाया था। अभिनेत्री ने हाल ही में डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा में भी भाग लिया था। अब शिल्पा एक बार फिर एक नए शो के साथ टीवी इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। शिल्पा अब एकबार फिर कॉमेडी शो मैडम सर में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

शिल्पा, सोनी सब के एक शो ‘मैडम सर’ में नजर आने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शिल्पा इस शो की मुख्य किरदार ‘गुल्की जोशी’ की जगह लेंगी। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि शिल्पा उनकी जगह लेंगी या फिर केवल कलाकारों में शामिल होंगी। यह शो लखनऊ की चार महिला पुलिस अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक महिला पुलिस स्टेशन में काम करती हैं।

हाल ही में, एक इंटरव्यू में शिल्पा ने अपने किरदार के बारें में बताया, ‘मेरा किरदार पुलिस ऑफिसर का है, लेकिन उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी है और अपनी शादी पर सारा ध्यान लगाने के लिए अपने सपनों को ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिससे उनके सपने अधूरे रह गए। अब वे कई साल के बाद ड्यूटी पर वापस आई हैं।’ शिल्पा ने आगे बताया, ‘शो का टाइटल बहुत आकर्षक है और मैं इससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करती हूं। घर पर मेरे साथ काम करने वाले सभी लोगों ने मुझे ‘बॉस’ या ‘सर’ कहकर बुलाया है, क्योंकि उन्होंने मुझे बाहर जाकर काम करते देखा है।’

Related Articles

Back to top button