ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

मोरक्को पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के सातवें प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरक्को ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया। निर्धारित 90 मिनट तक एक भी गोल नहीं होने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। एक्स्ट्रा टाइम के समाप्त होने के बाद स्कोर 0-0 ही रहा। फिर मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से हुआ।मोरक्को ने विश्व कप इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने प्री-क्वार्टर फाइनल में 2010 की चैंपियन टीम स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया। स्पेन की टीम लगातार दूसरी बार प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गई। पिछली बार उसे रूस ने पेनल्टी शूटआउट में ही हराया था।

निर्धारित 90 मिनट तक एक भी गोल नहीं होने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। एक्स्ट्रा टाइम के समाप्त होने के बाद स्कोर 0-0 ही रहा। फिर मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से हुआ। मोरक्को के लिए पेनल्टी शूटआउट में अब्देलहमीद साबिरी, हाकिम जिएच और अशरफ हकीमी ने गेंद को गोलपोस्ट में भेजा। उसके लिए बद्र बेनउल गोल पेनल्टी शूटआउट में चूक गए। वहीं, स्पेन के लिए पाब्ले सराबिया, कार्लोस सोलर और सर्जियो बुस्केट्स चूक गए। तीनों गेंद को गोलपोस्ट में नहीं भेज सके। इस तरह मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 3-0 से हरा दिया।मोरक्को की टीम 1986 में इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। तब उसे वेस्ट जर्मनी ने हरा दिया था।

Related Articles

Back to top button