ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल रेलवे-स्टेशन से लापता, 8 घंटे बाद फोरलेन पर मिली लाश

नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में औबेदुल्लागंज-बैतूल नेशनल हाइवे फोरलेन पर बुधवार सुबह 6 बजे एक व्यक्ति की लाश मिली। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई। मृतक का संतुलन ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। मंगलवार रात को मृतक भोपाल रेलवे स्टेशन से लापता हुआ था। जिसके 8 घंटे बाद नर्मदापुरम के पास फोरलेन पर उसके शव मिलने की सूचना मिली। एनएचएआई के इमरजेंसी स्टॉफ ने देहात थाने को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम किया।जानकारी के मुताबिक मृतक राकेश पिता हरिसिंह दायमा (42) निवासी झरनेश्वर कॉलोनी हुजूर भोपाल है। मूल रूप से ऊंचाखेड़ा बुदनी का रहने वाला है। एसआई यूआरएस चौहान ने बताया परिजनों का कहना कि मृतक राकेश दायमा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। मंगलवार रात 10 बजे सभी ग्वालियर जाने के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन पर बैठे थे, तभी राकेश स्टेशन से लापता हो गया। रातभर उसकी तलाश की।बुधवार सुबह 6 बजे उसके शव नर्मदापुरम के पास फोरलेन पर मिलने की जानकारी मिली। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई। एनएचएआई के इमरजेंसी स्टॉफ पेट्रोलिंग ऑफिसर रामसुख एके व कर्मचारियों को शव पड़े दिखा। उन्होंने देहात थाने को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन भी नर्मदापुरम पहुंचे। एसआई चौहान ने बताया मृतक यहां कैसे आया। यह जांच का विषय है।

Related Articles

Back to top button