ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शादी के बाद पहली बार पति सोहेल संग आईं नजर Hansika Motwani

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने 4 दिसंबर को बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ शादी रचा ली है. दोनों ने राजस्थान के जयपुर में 450 साल पुराने फोर्ट एंड पैलेस में शादी की थी. जयपुर में शादी के बंधन में बंधने के बाद आज पहली बार हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया पति-पत्नी के रूप में मीडिया के सामने आए। राजस्थान से डेस्टिनेशन वेडिंग कर मुंबई लौटे कपल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही थी। जिसमें हंसिका अपनी हनीमून की प्लानिंग पर रिएक्ट भी करती नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया राजस्थान में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के दो दिन बाद मंगलवार को मुंबई लौट आए हैं। ऐसे में इस न्यूली वेड कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों का एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर धमाल मचा रहा है, जिसमें हंसिका और सोहेल एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले पोज देते दिखाई दे रहे हैं। सामने आए वीडियो में जैसा कि पैपराजी ने कपल को बधाई दी, हंसिका ने उन्हें धन्यवाद कहा और सोहेल ने अपनी मुस्कुराहट से उनका अभिवादन किया। लेकिन इसके बाद पैपराजी ने दोनों से कुछ ऐसा पूछ लिया कि हंसिका की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही थी।

नवविवाहित जोड़ी को बधाई देने के बाद पैपराजी ने उनसे उनके हनीमून प्लान के बारे में पूछा, जिस पर हंसिका अपनी हंसी रोक नहीं पाईं। अभिनेत्री कैमरे के सामने जोर-जोर से हंसने लगीं। इसके बाद दोनों ने वहां खड़े होकर तस्वीरें क्लिक कराई। वीडियो में हंसिका जहां हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर और पिंक कलर का सूट पहने किसी नई दुल्हन की तरह खूबसूरत लग रही थीं, वहीं सोहेल ने हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता-पजामा पहना हुआ था। दोनों साथ में काफी खुश और खूबसूरत लग रहे थे।

Related Articles

Back to top button