ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली एम्स के बाद साइबर हैकर्स ने आईसीएमआर की वेबसाइट पर हमला किया  

नई दिल्ली । दिल्ली एम्स के सर्वर हैक करने का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि साइबर हैकर्स ने आईसीएमआर की वेबसाइट पर हमला किया  है। एम्स के बाद साइबर हमलावरों ने भारत में अन्य स्वास्थ्य और अनुसंधान संगठनों की वेबसाइट और पेशेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम को टारगेट करना शुरू कर दिया है।  सरकारी अधिकारी ने नाम न जाहिर होने देने की शर्त पर बताया कि 30 नवंबर को साइबर हैकर्स ने 24 घंटे की अवधि में आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की वेबसाइट पर 6000 से अधिक बार हमला करने की कोशिश की।
रिपोर्ट के अनुसार आईसीएमआर की वेबसाइट पर अटैक करने वाले हमलावरों के विवरण के बारे में पूछने पर अधिकारी ने कहा कि आईसीएमआर की वेबसाइट पर ये हमले हांगकांग स्थित ब्लैक लिस्टेड आईपी एड्रेस 103.152.220.133 से किए गए थे। हालांकि साइबर हमलावरों को ब्लॉक कर दिया गया और वे अपने नापाक मंसूबे में सफल नहीं हो सके। अधिकारी ने बताया कि हमने इस बारे में टीम को अलर्ट कर दिया है।
इस बीच आईसीएमआर के अधिकारियों ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अधिकारी के मुताबिक एनआईसी ने सरकारी संगठनों से फायरवॉल को अपडेट रखने को कहा है। उन्होंने कहा ‘एनआईसी के दिशानिर्देशों का नियमित रूप से पालन किया जाना है।

Related Articles

Back to top button