ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर। कैश वैन के गार्ड की बंदूक से चली गोली दुकान का कांच तोड़ अलमारी में लगी, मां-बेटे बाल बाल बचे।

ग्वालियर गांधी नगर की रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ाव थाने से सिर्फ 50 मीटर दूर स्थित एसबीआई के एटीएम बड़ा हादसा टल गया। बैंक के बगल से बने एटीएम पर कैश भरने कैश वैन के साथ आए सुरक्षा गार्ड की 12 बोर की बंदूक से अचानक चली गोली एटीएम की दीवार का किनारा तोड़ते हुए पड़ोस की दुकान में जा लगी। गोली गेट का कांच तोड़ते हुए सीधे अलमारी की तरफ लगी। घटना के समय दुकान मालिक का एक साल का बेटा काउंटर पर खेल रहा था जबकि उसकी पत्नी कुर्सी पर बैठी थी और दुकान मालिक नरेश अलमारी के बगल से खड़ा था। दुकान मालिक की पत्नी ने बताया कि अचानक हुई इस घटना से हम लोग दहल गए। भगवान का शुक्र है कि गोली किसी को नहीं लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान मालिक व सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की। बंदूक से गोली कैसे चली, इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि इस घटना की कोई शिकायत थाने में नहीं हुई है। इसलिए पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। सीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि मामले की शिकायत करने कोई थाने नहीं आया है। गोली कैसे चली, सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही पुलिस गोली कैसे चली, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि बंदूक लोडेड थी। गोली कैसे चली यह पता करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही है। पड़ाव पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरा सेंट्रालाइज है। बुधवार को टेक्निकल एक्सपर्ट आने के बाद ही फुटेज निकल सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button