ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

स्कूल पहुंच मार्ग हुआ जर्जर, प्रशासन ने नहीं सुनी तो तगारी-फावड़ा लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक

सागर: सागर में स्कूल आने-जाने वाला मार्ग खस्ताहाल होने से बच्चों को खतरा और रोजाना आवागमन में परेशानियों से तंग आकर स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं हाथों में तगारी और फावड़ा लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने सड़क के जानलेवा गड्‌ढों को भरा। शिक्षकों ने कहा कि प्रशासन से कई बार शिकायत कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन पढ़ाई-लिखाई का काम छोड़कर सड़क के गड्‌ढे भरने के लिए तगारी और फावड़ा उठाना पड़ा। ताकि स्कूल आने वाले बच्चे सुरक्षित रहें।दरअसल, भैंसा पहाड़ी से राष्ट्रीय राजमार्ग 44 तक करीब 5 किलोमीटर तक की सड़क लगभग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मार्ग पर गढ़पहरा का प्रसिद्ध मंदिर और सरकारी, निजी विद्यालय स्थित हैं। महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल के एक हजार से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक-शिक्षिकाएं इसी मार्ग से रोजाना आवागमन करते हैं। सड़क जर्जर होने और जानलेवा गड्‌ढे होने से हमेशा दुर्घटना का खतरा रहता है। साथ ही धूल से परेशान होते हैं। शिक्षकों ने सड़क की मरम्मत के लिए प्रशासन को पत्र लिखा। साथ ही शिक्षक और अभिभावकों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।सुनवाई नहीं हुई तो टीचर्स ने भरे गड्‌ढेप्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं कराया और रोजाना की परेशानियों के कारण सोमवार को महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं हाथों में तगारी और फावड़ा लेकर सड़क पर आ गए। उन्होंने मटेरियल की व्यवस्था की। जिसके बाद ग्राम कुराड़ी में सड़क पर बने गड्‌ढों को भरा। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य कपिल देव शुक्ला समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। वहां से जवाब मिला है कि आपकी समस्या का समाधान कर दिया गया है। लेकिन सड़क पर कोई काम नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button