ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह बने कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

बिहार : पूर्व केन्द्रीय मंत्री अखिलेश सिंह बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए हैं। अखिलेश सिंह मदन मोहन झा की जगह लेंगे। अखिलेश राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते रहे हैं। कांग्रेस को दोबारा राजद के करीब लाने में अखिलेश सिंह का काफी अहम रोल रहा था। 2018 में बिहार से राज्यसभा के चुने गए थे। अखिलेश सिंह को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

अखिलेश सिंह भूमिहार जाति से आते हैं। वह 2010 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजद का दामन छोड़कर कांग्रेस में आ गए थे। उस समय अखिलेश सिंह का एक बयान काफी चर्चा में था। उन्होंने लालू और नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा था कि मैंने कुशासन बाबू लालू प्रसाद और सुशासन बाबू नीतीश कुमार दोनों को देखा। इन लोगों ने उच्च वर्ग की आवाज पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए मैंने राजद को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया जो जात पंथ से अलग हट कर सभी राजनीतिक नेताओं को सम्मान देती है 12 साल बाद बिहार में कांग्रेस, जदयू और राजद के साथ हैं। ऐसे में अखिलेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई तो उनका यह पुराना बयान फिर से चर्चा में हैं।

Related Articles

Back to top button