ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मृत नवजात को जन्म देने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

छिंदवाड़ा: बैतूल की एक 15 वर्षीय नाबालिग शारीरिक शोषण के शिकार के बाद गर्भवती हो गई। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने 27 नवम्बर को उसे बैतूल अस्पताल में भर्ती कराया था। नाबालिग ने एक मृत नवजात को जन्म दिया था। इसके बाद नाबालिग की हालत बिगड़ने पर 28 नवम्बर को उसे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय बालिका गर्भवती हुई थी।बैतूल अस्पताल में प्रसव के पश्चात नाबालिग की हालत बिगड़ गई थी। जिसे 28 नवम्बर को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। आईसीयू में भर्ती नाबालिग की इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई।मृतका के परिजनों को भी यह नहीं पता कि किस आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया है। पुलिस ने महिला चिकित्सक से मृतका का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। छिंदवाड़ा पुलिस मर्ग डायरी बैतूल पुलिस को सौंपेगी।

Related Articles

Back to top button