ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

दोना-पत्तल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

छत्तीसगढ़ : अंबिकापुर के रायगढ़ मार्ग पर बसंत टॉकीज के सामने डिस्पोजल व दोना-पत्तल की थोक दुकान में रात भीषण आग लग गई। मौके पर नगर निगम के फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि बरात के दौरान की गई आतिशबाजी से दुकान में आग लगी है। आग ने पड़ोस की दुकानों को भी चपेट में ले लिया है।

अंबिकापुर के अग्रसेन चौक व खरसिया चौक के बीच स्थित बसंत टॉकीज के सामने स्थित महामाया इंटरप्राइजेज में सोमवार की रात करीब 10.30 बजे लोगों ने धुआं उठता देखा और इसकी सूचना नगर निगम के फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंची, आग दुकान में फैल चुकी थी। दुकान को खुलवाकर आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के चार वाहनों की टीमें जुटी हैं। थोक दुकान में लगी आग से लाखों के नुकसान की आशंका है।

Related Articles

Back to top button