ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

नाबालिग लड़की से किया था दुष्कर्म; कोर्ट ने किया 30 हजार जुर्माना भी

भिवानी। हरियाणा के भिवानी में नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी मिले युवक को 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। जज सोनिका ने साथ ही उस पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी किया है। जुर्माना राशि नहीं भरने पर उसको अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी।जानकारी के अनुसार वर्ष-2021 में नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस को दी थी। थाना तोशाम में पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की। इसके बाद नाबालिग के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष करवाए गए। पुलिस ने साक्ष्यों का आकलन कर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।कोर्ट में जज ने दोनों पक्षों की बहस और मामले में पुलिस द्वारा जुटाए गए तथ्य देखने के बाद भिवानी निवासी कमल को दोषी माना। इसके बाद जज सोनिका ने उसे 20 साल की कैद और 30 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। भिवानी के एसपी अजीत सिंह ने जिला के सभी प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि महिला विरुद्ध अपराध और पोस्को एक्ट के तहत शिकायत का बिना किसी विलंब मामला दर्ज करें।

Related Articles

Back to top button