ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बाइक की किस्त जमा करने जा रहे थे भाई-बहन, भाई की मौत, बहन व अन्य चालक घायल

शिवपुरी: शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र के लाडकरन गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं एक युवती सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लाडकरन का रहने वाला 35 वर्षीय अधवेश ओझा अपनी बहन सोनम ओझा उम्र 18 साल के साथ बाइक पर सवार होकर घर से निकला था इसी दौरान सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे रंजीत जाटव की बाइक से आमने -सामने की भिड़ंत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची तेंदुआ थाना पुलिस ने तत्काल तीनों घायलों को शिवपुरी के जिला अस्पताल पहुंचाया जहां अधवेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे घायल हुई सोनम ओझा और रंजीत जाटव का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।मोबाइल चलाना नहीं आता था इस लिए बहन को ले जा रहा था साथअधवेश ओझा बाइक की किस्त भरने शिवपुरी जा रहा था। परिजनों ने बताया कि अधवेश को मोबाइल चलाना नहीं आता था और मोबाइल के माध्यम से बाइक की क़िस्त भरी जाती है। अधवेश के मोबाइल को ऑपरेट उसकी बहन करती है, इसलिए वह अपनी बहन को साथ लेकर शिवपुरी जा रहा था। दूसरा बाइक सवार रंजीत जाटव अपने बेटे को तेंदुआ छोड़कर वापस अपने गांव सिंनोदा लौट रहा था। तभी लाडकरन गांव के तीन किलामीटर दूर दोनों की बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में अधवेश की मौत हो गई और सोनम ओझा सहित रंजीत जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button