ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

इंदौर शराब दुकान के सेल्समैन को ट्रक ने रौंदा छोटे भाई के घर जाते वक्त हादसा, पत्नी बच्चे करते रह गए इंतजार।

इंदौर में एक सड़क हादसे में शराब दुकान में काम करने वाले सेल्समैन की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह छोटे भाई से मिलने घर आ रहा था। रात में बायपास पर उसे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भेजा है। फिलहाल मामले में पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक घटना रालामंडल के पास की है। यहां पुष्पेन्द्र (33) पुत्र उदयपाल भदौरिया निवासी स्वर्ण बाग कॉलोनी को एक ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही पुष्पेन्द्र की मौत हो गई। चचेरे भाई हर्षित ने बताया कि रात 12 बजे करीब वह पीथमपुर वाइन शॉप से घर के लिये निकले थे। करीब साढ़े बारह के लगभग वह हादसे का शिकार हो गए। हर्षित ने बताया कि उन्हें सोमवार को मीटिंग में जाना था। इसलिये भाई सबसे मिलने आ रहे थे। हफ्ते में एक बार आते थे हर्षित ने बताया कि वाइन शॉप से पुष्पेन्द्र को समय नहीं मिलता था। इसलिये वह हफ्ते में एक बार ही आते थे। पांच दिन पहले वह घर आए थे। उन्होंने बताया कि पुष्पेन्द्र के परिवार में छोटा भाई है जो उनके पिता उदयपाल के साथ उत्तरप्रदेश में रहता है। पिता पेशे से किसान हैं। वही पुष्पेन्द्र के साथ इंदौर में उनके दो बेटे और पत्नी रहते थे। रात में बड़े बेटे से उन्होंने मोबाइल पर बात भी की थी ओर बताया था कि वह रात में घर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button