ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

शहर के विकास से जुड़े 26 प्रस्ताव रखे जाएंगे; डीसी खुद होंगे शामिल

रेवाड़ी: रेवाड़ी नगर परिषद।रेवाड़ी नगर परिषद की हाउस की मीटिंग सोमवार को होगी। बैठक में शहर के विकास से जुड़े 26 अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे। बैठक की खास बात यह है कि इसमें डीसी अशोक कुमार गर्ग खुद शामिल होंगे, क्योंकि पिछले दिनों बुलाई गई बैठक डीएमसी और पार्षदों के बीच पनपे विवाद के चलते रद्द हो गई थी।अन्य विभागों के अधिकारी भी बुलाएंदरअसल, हाउस की मीटिंग में नगर परिषद ही नहीं, बल्कि अन्य विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया गया है, ताकि पार्षदों को जिस भी विभाग से संबंधित शिकायत है उसका समाधान कराया जा सके। अधिकारियों के अनुसार आज होने वाली बैठक में 26 प्रस्ताव रखे जाएंगे। शहर के विकास से जुड़े इन प्रस्ताव पर मोहर लगने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है।21 नवंबर की बैठक हो गई थी रद्दइससे पहले 21 नवंबर को भी नगर परिषद हाउस की मीटिंग चार माह की देरी से बुलाई गई थी। बैठक शुरू होते ही कुछ पार्षदों ने डीएमसी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बहिष्कार कर दिया था। पार्षद उस दिन धरने पर बैठ गए थे। अगले दिन बकायदा प्रैसवार्ता कर डीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। वहीं डीएमसी ने पार्षदों के एक गुट पर मनमानी के काम कराने का आरोप लगाया था।डीसी दिख रहे गंभीरबता दें कि डीसी अशोक कुमार गर्ग लगातार शहर का निरीक्षण कर रहे है। शहर में सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण, पार्किंग का ना होना, साफ-सफाई की है। डीसी के आदेश के बावजूद अभी तक धरातल पर काम नहीं हुआ, जिसके चलते डीसी ने खुद इस बैठक में हिस्सा लेने की बात की थी।राव के दरबार में पहुंच चुका मामला27 नवंबर को नगर परिषद के पार्षदों ने डीएमसी की शिकायत केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह से भी की थी। पार्षद रामपुरा हाउस में राव इन्द्रजीत सिंह से मिलने पहुंचे थे और डीएमसी को बदलने की मांग की गई थी। उस दौरान उनकी समर्थित चेयरपर्सन पूनम यादव भी पार्षदों के साथ थी।इस प्रस्ताव पर मोहर लगना जरूरीशहर की 17 ऐसी कॉलोनियां है, जो नियमित होने की शर्ते पूरी करती है, बैठक में प्रस्ताव पास किया जाएगा। इसके अलावा लाइटों की मेंटेनेंस, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने के लिए वाहन किराये पर लेने, सड़कों पर पैचवर्क और गड्‌डे भरने के लिए टेंडर, सेक्टर-3 व 4 की मुख्य सड़कों का निर्माण, कोर्ट कॉम्पलेक्स के सामने रोड का निर्माण, नप कार्यालय का भवन विस्तार, पार्कों की बागवानी व रखरखाव का टेंडर, पार्कों के सिविल वर्क का टेंडर, गौशाला धारूहेड़ा के चारे की आदायगी, अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों के एरियर का भुगतान आदि प्रस्ताव शामिल है।

Related Articles

Back to top button