ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कटनी मार्ग पर पड़री गांव में पहुंचा तेंदुआ, वन सुरक्षा चौकीदार पर किया हमला, तेंदुए की मौत

कुम्हारी: दमोह कटनी मार्ग पर शनिवार को कुम्हारी के समीपस्थ ग्राम पडरी के पास रोड क्रॉस करते हुए तेंदुआ देखा गया। जो रोड क्रॉस करते हुए एक खेत में जाकर पेड़ों के नीचे बैठ गया। बताया गया है कि गांव के पप्पू ठाकुर के घर से 200 मीटर दूरी पर तेंदुआ यहां वहां घूमता रहा लेकिन उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। इसी बीच खुब्बी लाल अहिरवार, पप्पू ठाकुर के मवेशी बांधने के लिए जा रहा था तो मवेशी बांधने वाले स्थान से तेंदुआ निकला और झपट पड़ा तभी पीछे से प्रताप सिंह ने शोर मचाया तो खुब्बीलाल भागा और तेंदुआ भी शोर के कारण भाग गया। जो सड़क पार करते हुए हिनौती जंगल की ओर चला गया। देर रात वन विभाग से सूचना मिली की तेंदूए की मौत हो गई है।सूचना मिलने पर मौके पर वन विभाग की टीम एवं रेंजर अभिषेक चौरसिया, थाना प्रभारी वंदना गौर, राजेंद्र मिश्रा पहुंचे। रेंजर ने बताया की रेस्क्यू टीम यहां नहीं है, तेंदुआ जंगल की ओर चला गया है। वन विभाग का अमला चौकस तरीके से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। जब तक रेस्क्यू टीम नहीं आती है तब तक वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।कुम्हारी क्षेत्र में तेंदुए के हमले से वन सुरक्षा समिति चौकीदार प्रताप सिंह पिता उजियार सिंह 28 निवासी पडरी जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी पीड़ित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

Back to top button