ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

पकड़ते वक्त युवक पर चढ़ा, वन विभाग के कर्मचारियों ने किया रेस्क्यू

जालंधर: सांभर को जाल में जकड़ने के बाद लेकर जाते वन विभाग के कर्मचारीपंजाब के जालंधर शहर में आज एक जंगली सांभर भटक कर पहुंच गया। सांभर शहर की बाहरी इलाके में नहीं बल्कि बिल्कुल शहर के बीच में स्थित सबसे तंग गलियों वाले रैणक बाजार में भटकता हुआ पहुंचा। सुबह जब लोगों ने सांभर कादेशाह चौक पर देखा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ आई। भीड़ को देखकर सांभर सहम गया और एक गली में दुबक कर बैठ गया।जाल में जकड़े जाने के बाद सांभर के पांव बांधता वन कर्मचारीलोगों ने दी वन विभाग को सूचनारैणक बाजार के कादेशाह चौक में सांभर के घुसने के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन महकमे के अधिकारियों को दी। साथ ही लोगों ने इस बारे में अपने इलाके के पार्षद शौरी चड्ढा को भी सूचना दी। पार्षद शैरी तुरंत अपने समर्थकों के साथ सांभर को बचाने के लिए रस्सियों का जाल लेकर मौके पर पहुंचे। सांभर कई बार जाल डाला गया। उसके गले में रस्सी तक डाली गई, लेकिन इसमें कोई कामयाबी नहीं मिली। हर बार सांभर ने ताकत से गली की रस्सी तोड़ डाली और जाल से भी बाहर निकलता रहा।जाल में जकड़ा गया सांभरयुवक के ऊपर जा चढ़ा सांभरसांभर को पकड़ने के लिए कुछ युवक जाल लेकर प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सांभर जाल में से बाहर निकल आया। सांभर के जाल से निकलने के बाद एक युवक ने सोचा कि वह उसे गर्दन से पकड़ लेगा, लेकिन शायद युवक को सांभर की छलांग और ताकत का पता नहीं था। सांभर ने खड़े-खड़े ही जंप लगाया और अपने अगले दो पैरों से युवक की छाती पर हमला कर दिया। युवक गली में वहीं पर गिर गया। जिसे साथी युवकों ने खींच कर साइड किया।कड़ी मशक्कत के बाद किया काबूकाफी देर प्रयास करने के बाद सांभर को काबू किया गया। सांभर को जाल और रस्सियों के साथ बांध कर कर रेस्क्यू कर वन विभाग के कर्मचारी अपने साथ पशु औषधालय में ले गए। वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि सांभर जंगल से भटक कर शहर में आ गया था। सांभर अभी बच्चा है। उन्होंने यह भी बताया कि सांभर कमजोर दिल का होता है और इतने लोगों को देखकर डर गया था।

Related Articles

Back to top button