ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भाजपा मतदाता सूची जांचने में जी-जान से जुटी

भोपाल। भाजपा मतदाता सूची जांचने में जी-जान से जुट गई है लेकिन कांग्रेस ने इस बारे में अभी तक कोई अभियान शुरू नहीं किया है। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की यात्रा में व्यस्त होने का बहाना बनाते रहे और कुछ थकान उतारने की बात कह रहे हैं। पुनरीक्षण कार्यक्रम में मात्र 5 दिन बचे हैं लेकिन स्थिति को देखकर नहीं लगता कि कांग्रेस अब मतदाता सूची से संबंधित कोई अभियान शुरू कर सकती है।भाजपा ने अपने सभी बूथ वार्ड और मंडल अध्यक्षों को मतदाता सूची जांचने में जुटा रखा है। इसके बाद मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को भी उनके पदाधिकारियों के माध्यम से मंडलों की जवाबदारी सौंप दी है। भाजपा कार्यालय से भी इस पर मॉनीटरिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान हजारों की संख्या में फर्जी नाम हटाए गए हैं और इतने ही नाम जोड़े गए हैं जिनके नाम गलत तरीके से काट दिए गए थे। आंकड़ों का खुलासा अभी भाजपा नहीं कर रही है। उनका कहना है कि 9 तारीख तक कार्य पूरा हो जाएगा उसके बाद ही आंकड़े जारी किए जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button