ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दूल्‍हे को वरमाला पहनाते ही दुल्‍हन की हार्टअटैक से मौत, डोली से पहले उठी अर्थी, फूटफट कर रोए पिता।

लखनऊ के भदवाना गांव में शन‍िवार को राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी का कार्यक्रम था। बारात बुद्धेश्वर से आई थी। चारो ओर खुश‍ियों का माहोल था लेक‍िन अचानक ही खुश‍ियां मातम में बदल गईं। दुल्‍हे को वरमाला पहनाने के बाद जैसे ही दुल्‍हन ग‍िरी वहां चीखपुकार मच गई।लखनऊ के भदवाना गांव में एक द‍िल दहला देने वाला मामला सामने आया। जब दुल्‍हन की दूल्‍हे को वरमाला पहनाने के दौरान अचानक मौत हो गई। शादी की खुश‍ियां मातम में बदल गई। आननफानन दुल्‍हन को अस्‍पताल ले जाया गया। जहां डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी के द‍िन बेटी की मौत, नहीं थम रहे स्‍वजनों के आंसू भदवाना गांव में रहने वाले राजपाल ने शुक्रवार रात पहले बेटी शिवांगी की बारात का स्वागत किया। द्वारचार पूजन के दौरान दूल्हे विवेक की आरती उतारी। महिलाएं मंगलगीत, सोहर गा रहीं थीं। वहीं, दुल्हे के दोस्त और रिश्तेदार बैंडबाजे की धुनों पर डांस कर रहे थे। चौतरफा खुशी का माहौल था। घंटे भर में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ दुल्ले को जयमाल के लिए स्टेज पर ले जाया गया। राजपाल की बेटी को भी घर की महिलाएं जयमाल लिए हुए स्टेज पर लेकर पहुंची। प‍िता के नजर उतारते ही गश खाकर ग‍िर पड़ी बेटी राजपाल बेटी की नजर उतार रहे थें। स्टेज पर पहुंचते ही शिवांगी एकाएक गश खाकर गिर पड़ीं। घरवालों ने शिवांगी को उठाया और पानी की छीटें डालकर होश में लाने का प्रयास किया। चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोगों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं। लोग आनन फानन शिवांगी को लेकर अस्पताल भागे। अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने परीक्षण के बाद शिवांगी को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही चारो तरफ चीख-पुकार मच गई। पल भर में खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्‍हन की दो हफ्ते से खराब थी तबियत बेटी की मौत से गमजदा राजपाल ने बताया कि शिवांगी उनकी लाडली थी। डोली उठने से पहले अब उसकी अर्थी उठेगी यह वह कैसे बर्दाश्त कर पाएंगे। परिवार में शिवांगी की मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम, कोमल और भाई अमित हैं। दो हफ्ते से खराब थी तबियत : ग्रामीणों के मुताबिक शिवांगी की तबियत दो हफ्ते से खराब थी। उसे बुखार आ रहा था। दवाई भी चल रही थी। बीपी की भी कुछ दिक्कत थी। अनुमान है कि इसी कारण उसकी एकाएक हालत बिगड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button