ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खाई में गिरी बारात की कार, मातम में बदली खुशियां। दूल्हे के पिता, दीदी, भाभी और भतीजे ने गंवाई जान।

अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के जमराड़ी के पास बखरिया में बारात की कार गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में दूल्हे के पिता, दीदी, भाभी और भतीजे की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बागेश्वर जिले के मटेला गांव से पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट क्षेत्र में बारात गई थी। शनिवार सुबह बारात वापस लौट रही थी कि करीब साढ़े 9 बजे जमराड़ी के पास बारातियों से भरी कार यूके18एच 6578 गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया मृतकों में दूल्हे के पिता, दीदी, भाभी और भतीजा बताए जा रहे हैं। दर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और राहत और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों का रैस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि कार में दूल्हे के परिवार के सात लोग सवार थे। कार में सवार दूल्हे के पिता जयंत सिंह पुत्र बची सिंह उम्र 65, भाभी अंकिता पत्नी मंगल सिंह, दीदी सीमा पुत्री जयंत सिंह और भतीजा समर पुत्र मंगल सिंह उम्र 10 साल की मौके पर मौत हो गयी। जबकि दूल्हे का भाई मंगल सिंह पुत्र जयंत सिंह, अक्षित रौतेला पुत्र मंगल सिंह रौतेला और योगिता गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मंगल सिंह को आपातकालीन सेवा 108 से बेस अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन के घरों में मातम छा गया है। मृतकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में पोस्टमार्टम किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button