ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

18 स्कूलों के 2500 बच्चों ने सामूहिक रूप से किया गीता श्लोक का उच्चारण

फरीदाबाद: सेक्टर 12 हुडा कंवेंशन सेंटर के बाहर आयोजित किया गया कार्यक्रम, कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन।गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में बनाए जा रहे कार्यक्रम के तहत शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की मौजूदगी में जिले के विभिन्न 18 सरकारी विद्यालयों के ढाई हजार विद्यार्थियों सेक्टर 12 स्थित कन्वेंशन सेंटर के ग्राउंड में श्रीमद्भागवत गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण किया। तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे निबंध लेखन, भाषण, संवाद, चित्रकला आदि कराई जा रही है।केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गीता जयंती के दिन श्रीमद्भागवत गीता का पाठ संपूर्ण देश में किया जाता है। श्रीमद्भागवत गीता में 18 अध्याय हैं। जिनमें छह कर्म योग, छह ज्ञान योग और आखिर के छह अध्याय भक्ति योग पर आधारित हैं। दुनिया में कोई ऐसी समस्या नहीं जिसका हल गीता के ज्ञान से न निकलता हो। हमें अपने समाज को गीता के ज्ञान से परिचित करना चाहिए। खासकर अपनी युवा पीढ़ी को। तभी हम एक सशक्त राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, नयनपाल रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपायुक्त विक्रम सिंह, एडीसी अपराजिता, हरियाणा रेडक्रॉस चेयरमैन सुषमा गुप्ता, नगर निगम नगर निगम की जॉइंट कमिश्नर डॉ शिखा, सीटीएम अमित मान, मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ, जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी आदि मौजूद थे।गीता महोत्सव उत्सव के दौरान श्लोक उच्चारण कार्यक्रम में हिस्सा लेते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व अन्य विधायकबच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शनजिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में बच्चों के ज्ञान, बुद्धि और विवेक को बढ़ावा देने के लिए रंगोली, श्लोक उच्चारण और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन किया गया।इस प्रतियोगिता में निबंध लेखन में अंजलि कुमारी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिलपत प्रथम, चारु सैनी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी-3 द्वितीय, प्रिया, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओल्ड फरीदाबाद तृतीय स्थान पर और सुमन कुमारी, मॉड्रन बी.पी पब्लिक स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। इसी प्रकार श्लोक उच्चारण में कक्षा-छह से आठवीं ग्रुप-ए में आंचल दुबे, अशोका मेमोरियल पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद, प्रथम, लोहिताक्ष, राजकीय मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-55द्वितीय, कुमकुम, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-8, तृतीय नंबर पर रहे। कक्षा-नौ से बारह ग्रुप-बी में पिंकी, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ी कला, और उमेश पंत, अशोका मेमोरियल पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद पहले स्थान पर रहे। वाशु, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिलपत, दूसरे, रोशनी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी-2 तीसरे स्थान पर रही।

Related Articles

Back to top button