ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

फिरोजपुर से पकड़ी 5 AK 47 और 5 पिस्टल, पाकिस्तान से भेजे गए हथियार

अमृतसर: फिरोजपुर बॉर्डर से पकड़ी गई पांच AK47 और 5 पिस्टल।पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) टीम ने दो दिन के बाद एक बार फिर हथियारों का जखीरा पकड़ा है। यह हथियार एक बार फिर से फिरोजपुर बॉर्डर से ही पकड़े गए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। सूचना है कि यह सभी हथियार भी पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में भेजे गए थे।मिली जानकारी के अनुसार CI अमृतसर की टीम को हथियारों की खेप के बॉर्डर पार से डिलीवर होने की सूचना मिली थी। इनपुट पक्की होने के बाद AIG CI अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा की निगरानी में एक टीम फिरोजपुर के लिए रवाना की गई। फिरोजपुर पहुंच CI की टीम ने BSF के साथ संपर्क साधा। जिन्होंने निर्धारित सूचना वाली जगह पर सर्च किया और हथियारों का जखीरा बरामद किया।30 नवंबर को भी फिरोजपुर बॉर्डर से 5 AK47 और 5 पिस्टल बरामद की गई थी।5 AK47 और 5 पिस्टल की बरामदडीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि हथियारों की खेप में पुलिस ने 5 AK 47 और 5 पिस्टल बरामद की गई हैं। इतना ही नहीं, AK47 की 5 और पिस्टल्स की 10 मैगजीन भी बरामद की हैं। जिसे कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।दो दिन पहले भी मिले थे हथियारCI अमृतसर की टीम की इनपुट के आधार पर दो दिन पहले 30 नवंबर को भी पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर बॉर्डर से हथियारों का जखीरा बरामद किया था। इसमें भी 5 AK47 और 5 पिस्टल्स बरामद की गई थी। लेकिन इस खेप के साथ CI की टीम ने 13 कि.ग्रा. हेरोइन की खेप को भी बरामद किया था।

Related Articles

Back to top button