ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

कोहरे के कारण स्कूल बस और ट्रक में टक्कर, बस ड्राइवर और बच्ची की मौत

पंजाब | तरनतारन में शनिवार सुबह एक स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा तड़के जीरो विजिबिलिटी की वजह से हुआ। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूल बस पलट गई। हादसे में आठ साल की लड़की और बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। शोर-शराबा सुन इकट्ठे हुए लोगों ने घायल बच्चों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।घटना तरनतारन के अंतर्गत आते गांव शेखचक्क की है। स्कूल बस एसबीएस स्कूल और कॉलेज की बताई जा रही है। बस बच्चों को गांवों से स्कूल ले जाने के लिए निकली थी। जिस समय यह हादसा हुआ, बस में 12 बच्चे मौजूद थे। स्कूल बस गांव शेखचक्क की लिंक रोड पर पहुंची तो तेज रफ्तार ट्रक सामने आ गया। दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस बीच सड़क पर पलट गई।

घटना के बाद बच्चे चिल्लाने लगे। आवाजें सुन लोग घटनास्थल की तरफ भागे। बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे और आसपास खून बिखरा हुआ था। बच्चों को पलट चुकी बस से निकाला गया। ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन किए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में आठ साल की लड़की और ड्राइवर की मौत हो गई।घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गांव वालों के बुलाने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। ट्रक ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है। शवों को बस से निकाल तरनतारन सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button