ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Bharti-Harsh Anniversary:ऐसे मुकम्मल हुई हर्ष और भारती की प्रेम कहानी

प्यार को सभी रिश्ते से बड़ा और खास  माना गया है, क्योंकि न यह रंग देखता है न उम्र और न ही मजहब…प्यार तो बस हो जाता है, किसी भी वक्त और किसी से भी। कुछ ऐसी ही प्रेम कहानी है, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की। आज दोनों की शादी की सालगिरह है।

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह उन हस्तियों में से हैं जो अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से सबका दिल जीत लेती हैं। सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं भारती पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को एकसाथ खूब पसंद किया जाता है। दोनों साथ में न सिर्फ अच्छे दिखते हैं बल्कि इनकी जोड़ी भी एक आदर्श जोड़ी कही जाती है।

हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में हुई थी। कॉमेडी सर्कस में भारती कंटेस्टेंट थीं, जबकि हर्ष लिम्बचिया एक स्क्रिप्ट राइटर थे। कॉमेडी सर्कस में दोनों मिले और दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई। कुछ साल तक इन दोनों का रिलेशनशिप चला। हर्ष लिम्बाचिया ने दोस्ती के एक साल बाद भारती सिंह से अपने प्यार का इजहार कर दिया। भारती ने उनका प्रपोजल देखा तो वह खुशी से फूली नहीं समा रही थीं। बल्कि उनको ये भी यकीन नहीं हो रहा था कि हर्ष वाकई उनको पसंद कर सकते हैं, उनसे प्यार कर सकते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं। लेकिन भारती अपने मोटापे की वजह से यह सोचती थी कि कोई भी पतला और स्मार्ट लड़का उन्हें प्यार क्यों करेगा? इसलिए वह प्यार मोहब्बत के बारे में कभी सोचती ही नहीं थीं और न ही किसी राजकुमार की ख्वाहिश रखती थीं।

प्यार और शादी का फैसला करने के बाद भी दोनों की मुश्किलें आसान नहीं थीं। जिस तरह से फिल्मों में इमोशनल सीन और हीरो हीरोइन की शादी में रुकावट आती है। उसी तरह भारती और हर्ष की लव स्टोरी में भी दोनों के घर वाले विलेन बन गए थे। हर्ष और भारती ने जब अपने-अपने घरवालों को एक दूसरे के बारे में बताया तो दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। दोनों के घरवालों ने कहा ये शादी कभी नहीं हो सकती और सबसे ज्यादा भारती के परिवारवाले इस शादी के खिलाफ थे। लेकिन हर्ष और भारती ने हार नहीं मानी वह अपने इरादे पर अटल थे। तब इनके सच्चे प्यार के आगे दोनों परिवार को हार माननी पड़ी और भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी के लिए राजी होना पड़ा।

7 साल तक रिलेशन में रहने के बाद हर्ष और भारती ने मई 2017 में सीक्रेटली शादी की थी। दोनों ने 1 जून को सभी को ये गुड न्यूज दी थी। फिर महीनों बाद दोनों ने अपनी शादी की डेट की अनाउंसमेंट की। भारती और हर्ष ने 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी। दोनों की शादी को पांच साल हो गए हैं।

भारती अपने वजन के बारे में भी शुरू से ही खुलकर बोलती आ रही हैं वह अपने वजन के बारे में बात करने से कभी हिचकिचाती नहीं है। मीडिया से बातचीत के दौरान भारती ने बताया था, ‘मैं सोचती थी कि मैं  मोटी हूं और मेरे घरवाले कोई मोटा-सा लड़का ढूंढ़कर मेरी शादी कर देंगे। पर हर्ष ने पहली बार जब ‘आई लव यू’ लिखकर भेजा तो मैं समझ नहीं पाई कि यह स्क्रिप्ट का हिस्सा है या फिर सच है’। भारती ने बताया था, ‘हर्ष जैसे पतले शख्स की तो तस्वीर भी कभी मेरे दिमाग में नहीं थी, लेकिन उसने मुझे प्यार करना सिखा दिया’। वहीं दूसरी ओर हर्ष का कहना है, भारती मेरे लिए परफेक्ट हैं। मोटे और पतले से क्या होता है। भारती दिल की बहुत अच्छी है। मैं उसके नेचर और पर्सनैलिटी से प्यार करता हूं’।

Related Articles

Back to top button